जबलपुर: हनुमानताल थाने में उस वक्त हाइबोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया जब टेढी नीम से दो साल के बच्चे को जबरदस्ती पिता अपने साथ ले गया। जिसके बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोग थाने पहुंच गए और हंगामा शुरू हो गया हालांकि पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश दी।जानकारी के मुताबिक टेढी नीम निवासी कहकशा अंजुम ने क्षेत्र में ही रहने वाले मो जाहिद हुसैन के साथ प्रेम विवाह किया था।
शादी के बाद से ही दोनों के बीच घरेलू बातों केा लेकर विवाद होता रहा। इस बीच महिला गर्भवती हो गई जिसने दो माह पूर्व एल्गिन में बच्चे को जन्म दिया। जिसके बाद से पति पत्नी के बीच मेंं आए दिन विवाद होने लगा था, गत दिवस विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई थी। बुधवार को पति जाहिद मायके पहुंचा और विवाद करते हुए बेटे को जबरदस्ती अपने साथ ले गया जिसके बाद वह बच्चे को गोद में लेकर थाने पहुुंचा, इस बीच महिला भी अपने परिवार के साथ पहुंच गई, जहां दोनों की पुलिस ने काउंसलिंग की, हालांकि दोनों एक दूसरे के साथ रहने के लिए तैयार नहीं थे। घंटों हंगामा चलता रहा। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश दी लेकिन वह मानने तैयार नहीं हुए।
