जॉय स्कूल में तोडफ़ोड़ पर दर्ज हुई FIR

जबलपुर: जॉय स्कूल के संचालक द्वारा भगवान राम पर आत्तिजनक स्टेटस लगाने के विरोध में आक्रोशितजनों ने मंगलवार को विजय नगर स्थित स्कूल में पहुंचकर तोडफ़ोड़ की थी, इस मामले में प्राचार्य की रिपोर्ट पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। जिसमें चार नामजद तो 25 अन्य को आरोपी बनाया गया है। पुलिस के मुताबिक रश्मी मिश्रा निवासी कचनार सिटी विजय नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह जाय सी.से. स्कूल प्राचार्य है।

मंगलवार दोपहर करीब 12 से 1 के बीच स्कुल के गेट नं. 2 के बाहर 25-30 व्यक्ति पहुंचे और स्कूल के संचालक अखिलेश मेबन को बाहर निकालने की जोर-जोर से आवाज लगाने लगे एवं गेट नं 2 को जोर-जोर से हिलाने लगे एवं नारेबाजी की। उनमें से 3-4 लडक़े मुख्य द्वार के ऊपर चढ़ कर स्कूल के एंट्री बोर्ड को तोड़ दिया। गार्ड रूम की खिडक़ी का कांच, सीसीटीव्ही कैमरे, स्टोपर तोड़ दिये।

कुछ लोगों ने पोलीथिनों में भर कर कालिख स्कूल के गेट के अंदर फेंकी। संचालक को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने रिपोर्ट पर राहुल वाखले निवासी मुजावर मोहल्ला गढा, विवेक वासूदेव निवासी सुहागी, राहुल बर्मन निवासी उखरी मधुवन कालोनी, रोहित ठाकुर निवासी रिछाई, रांझी समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

Next Post

सिंहस्थ के लिए पुराने अफसरों की होगी पोस्टिंग, फिर से गठित होगा मेला प्राधिकरण

Thu Apr 3 , 2025
उज्जैन:मात्र 3 साल महाकुंभ के आयोजन में शेष बचे हैं, ऐसे में मध्य प्रदेश सरकार कोई भी कोताही बरतना नहीं चाहती है. पिछली बार के सिंहस्थ 2016 में जिन अफसरों ने प्रमुख भूमिका का निर्वहन करते हुए आयोजन को बेहतर तरीके से संपन्न कराया था उनमें से प्रमुख अफसरों को […]

You May Like

मनोरंजन