यदि अमेरिका-इजरायल फारस की खाड़ी में यात्री जहाजों पर हमला जारी रखते हैं, तो ईरान भी जवाबी हमला करेगाः ईरान

तेहरान, 21 मार्च (वार्ता) ईरान ने शनिवार को कहा कि अमेरिका और इजरायल फारस की खाड़ी में निजी और यात्री जहाजों पर हमले कर रहे हैं और यदि ये हमले जारी रहे, तो ईरान जवाबी कार्रवाई करेगा।

ईरान के सैन्य कमान के खतम अल-अन्बिया केंद्रीय मुख्यालय के आधिकारिक प्रवक्ता इब्राहिम जोलफाघरी के हवाले से ईरानी टीवी चैनल एसएनएन ने कहा, “ अमेरिका और इजरायल युद्ध के मैदान में अपनी निरंतर हार और ईरान के सशस्त्र बलों के हमलों का मुकाबला करने में असमर्थता के कारण, फारस की खाड़ी में नागरिक और यात्री जहाजों पर हमला करना शुरू कर दिया है। ”

प्रवक्ता ने कहा कि यदि अमेरिका और इजरायल इन ‘कुत्सित’ हमलों को जारी रखते हैं, तो ईरान बदले की गंभीर कार्रवाई करेगा।

गौरतलब है कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने तेहरान सहित ईरान में ठिकानों पर हमले शुरू किये थे, जिससे व्यापक क्षति हुई है और हजारों की संख्या में नागरिक हताहत हुए है। ईरान ने इजरायली क्षेत्र के साथ-साथ पश्चिमी एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमले किये हैं।

अमेरिका और इजरायल ने शुरू में दावा किया था कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम से संभावित खतरे का मुकाबला करने के लिए यह हमला आवश्यक था, लेकिन उन्होंने जल्द ही स्पष्ट कर दिया कि वे ईरान में सत्ता परिवर्तन देखना चाहते हैं।

Next Post

रूस ईरान का वफ़ादार दोस्त हैः पुतिन

Sat Mar 21 , 2026
माॅस्को, 21 मार्च (वार्ता) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान और रूस के करीबी संबंधों की फिर से पुष्टि की है। श्री पुतिन ने नवरोज़ (फ़ारसी नव वर्ष) के अवसर पर रूस को इस कठिन दौर में ईरान का एक वफ़ादार दोस्त और भरोसेमंद साथी बताया। उन्होंने ईरानी लोगों […]

You May Like