राजस्थान में इबोला का खतरा: युगांडा से आई विदेशी महिला आइसोलेशन में भर्ती, पुणे भेजी गई सैंपल, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट

जयपुर | राजस्थान में इबोला वायरस का पहला संदिग्ध मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। युगांडा से जयपुर आई एक विदेशी महिला में इबोला के लक्षण पाए जाने पर उसे आरयूएचएस (RUHS) अस्पताल के विशेष आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. अनिल गुप्ता ने बताया कि संक्रमण की पुष्टि के लिए महिला के सैंपल पुणे स्थित विशेष प्रयोगशाला भेजे गए हैं। फिलहाल एहतियात के तौर पर सभी चिकित्सकीय प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए महिला के संपर्क में आए लोगों की पहचान करना शुरू कर दिया है। पब्लिक हेल्थ डायरेक्टर डॉ. रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विशेष मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं, जो अफ्रीकी देशों से आने वाले यात्रियों की गहन स्क्रीनिंग कर रही हैं। विभाग ने प्रदेश के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को सतर्क रहने और संदिग्ध मरीजों की सूचना तत्काल साझा करने के निर्देश दिए हैं।

इबोला जैसी गंभीर बीमारी से निपटने के लिए आरयूएचएस अस्पताल को पूरी तरह डेडिकेटेड सेंटर के रूप में तैयार किया गया है। यहाँ विशेष आइसोलेशन वार्ड, प्रशिक्षित स्टाफ और दवाओं के साथ सुरक्षा उपकरणों का पर्याप्त इंतजाम है। अन्य सभी जिला अस्पतालों को भी संक्रमण नियंत्रण प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। प्रशासन ने लोगों से घबराने के बजाय सावधानी बरतने की अपील की है, क्योंकि रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Next Post

नई दिल्ली: के. अन्नामलाई का भाजपा से इस्तीफा हुआ मंजूर, पार्टी आलाकमान ने तत्काल प्रभाव से दी स्वीकृति; राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज

Fri Jun 5 , 2026
नई दिल्ली | भारतीय जनता पार्टी ने तमिलनाडु इकाई के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई का इस्तीफा आधिकारिक रूप से स्वीकार कर लिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा जारी निर्देशानुसार, अन्नामलाई का त्यागपत्र तत्काल प्रभाव से प्रभावी हो गया है। राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा हस्ताक्षरित प्रेस विज्ञप्ति के […]

You May Like