साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

नयी दिल्ली, 25 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुलाक़ात के दौरान दोनों नेताओं के बीच जनहित, सुशासन, शहरी विकास, सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार तथा राज्यों के बीच बेहतर समन्वय जैसे विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। दोनों मुख्यमंत्रियों ने देश के विकास में राज्यों की सक्रिय भूमिका और आपसी सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

Next Post

सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई 'कॉकरोच जनता पार्टी' की गतिविधियों की जांच की मांग वाली याचिका

Mon May 25 , 2026
नयी दिल्ली, 25 मई (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े व्यक्तियों की गतिविधियों की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। यह व्यंग्यात्मक सोशल मीडिया आंदोलन भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की हालिया “कॉकरोच” टिप्पणी के […]

You May Like