शिवपुरी: भृगुवंशम भार्गव ब्राह्मण समाज जिला शिवपुरी एवं शिक्षक कल्याण सहकारी संस्था शिवपुरी के संयुक्त तत्वावधान में बाणगंगा क्षेत्र में सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं नवनियुक्त कर्मचारियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक भृगुवंशम भार्गव ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष नरेंद्र व्यास रहे। इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने शिक्षा, शिक्षक समाज के योगदान तथा सामाजिक एकजुटता पर अपने विचार व्यक्त किए।
समारोह में सवर्ण समाज के जिला संयोजक शत्रुघ्न सिंह तोमर महाराणा प्रताप क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष, रघुराज सिंह बेस, ब्राह्मण महासभा सनातन के पुरुषोत्तम कांत शर्मा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। अतिथियों एवं समाज के प्रतिनिधियों का शॉल, श्रीफल एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं नवनियुक्त कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में समर्पित किया है। ऐसे शिक्षकों का सम्मान समाज के लिए गौरव की बात है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सी.वी. पांडे, डॉ. बी.के. शर्मा, देवेंद्र कुमार भार्गव अमोल वाले द्वारका पारशर लक्ष्मी नारायण मिश्रा, राकेश मिश्रा, पुरुषोत्तम कांत वर्मा, जितेंद्र व्यास, धीरेंद्र शाक्य, नरेंद्र व्यास अनिल दुबे जयप्रकाश भार्गव राजेश पुरोहित चंद्रकांत मिश्रा सहित नंदकुमार एडवोकेट डॉ सतीश कैलाश नारायण भार्गव पुरानी शिवपुरी कैलाश नारायण भार्गव कफराना वाले उपस्थित रहे।
