
जबलपुर, 28 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आज नानाजी देशमुख पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय में आयोजित सप्तम दीक्षांत समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया और 1029 छात्रों को उपाधि प्रदान की।
श्री पटेल ने यहाँ नानाजी देशमुख पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के सभागार में सप्तम दीक्षांत समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने इस समारोह में विभिन्न संकाय के 1029 छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की और विश्वविद्यालय की स्मारिका का लोकार्पण किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के कन्या छात्रावास परिसर की व्यवस्थाओं का सघन निरीक्षण किया।
