पेरिस में सैकड़ों फ्रांसीसी लोगों ने यूक्रेन को मदद जारी रखने के खिलाफ़ किया विरोध प्रदर्शन

मास्को, 04 अक्टूबर (स्पुतनिक/वार्ता) फ्रांस की राजधानी पेरिस के मध्य में शनिवार को सैकड़ों लोग जमा होकर यूक्रेन को और मदद देने का विरोध किया और फ्रांस के यूरोपीय संघ और नाटो से बाहर निकलने की मांग की।

फ्रांस की दक्षिणपंथी ‘पेट्रियट्स पार्टी’ के नेता और राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार फ्लोरियन फिलिपोट द्वारा बुलाए गए विरोध प्रदर्शन का आयोजन मध्य पेरिस के पैलेस-रॉयल स्क्वायर में किया जा रहा है। प्रदर्शनकारी ऐसे पोस्टर लिए हुए थे जिन पर लिखा था, “फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, हम यूक्रेन के लिए नहीं मरेंगे,” “मैक्रों बाहर जाओ” और “फ्रेक्सिट के लिए।”

श्री फ़िलिपोट ने कार्यक्रम में पत्रकारों से कहा, “सिर्फ़ ज़िंदा नहीं रहना, बल्कि आज़ादी और शांति से जीना यही हमारा संदेश है। इसके पीछे गंभीर राजनीतिक फ़ैसले हैं। हमें ईयू और नाटो से बाहर निकलना होगा और यूक्रेन में चल रही जंग के लिए फ़ंडिंग और हथियारों की आपूर्ति बंद करनी होगी।”

राजनेता ने तर्क दिया कि फ़्रांसीसी अधिकारियों द्वारा यूक्रेन को भेजे जा रहे धन का इस्तेमाल फ़्रांस में गैस पर लगने वाले टैक्स को कम करने के लिए किया जाना चाहिए।

Next Post

भिंड में एटीएम में प्लेट लगाकर ठगी करने वाले पकड़े, ट्रांजेक्शन फेल दिखाकर निकालते थे रकम

Sun Oct 4 , 2026
भिंड:भिंड की मेहगांव पुलिस ने एटीएम में हेराफेरी कर ग्राहकों के पैसे हड़पने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी एटीएम से कैश निकलने वाली जगह पर एल्युमिनियम प्लेट को काले टेप से चिपका देते थे। Facebook Share on […]

You May Like