तिरुवनंतपुरम, 28 दिसंबर (वार्ता) श्रीलंका की महिला टीम ने रविवार को चौथे टी-20 मैच में टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
आज यहां श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद अटापट्टू ने कहा हमने पिछले तीन मैचों में पहले बल्लेबाजी की थी। ओस आने से लक्ष्य का पीछा करना करना थोड़ा आसान होगा। हमें अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलना होगा। 140 का स्कोर चेज करने के लिए अच्छा रहेगा। उन्होंने कहा कि टीम में दो बदलाव किए गए हैं। मल्की मदारा एवं इनोका रनावीरा की जगह काव्य काविंदी और रश्मिका सेवांडी को मौका मिला है।
वहीं भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर कहा कि वह आज बल्लेबाजी करना चाहती थी। टीम में दो बदलाव है जेमिमाह रॉड्रिग्स और क्रांति गौड़ नहीं खेल रही हैं। हरलीन और अरुंधति की वापसी हुई हैं। यह हमारे लिए एक आइडियल सीरीज है जहां हम सभी खिलाड़ियों को टेस्ट कर सकते हैं और उन्हें सही मंच दे सकते हैं। मैं बहुत खुश हूं कि सभी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं। इस सीरीज में हम पहली बार पहले बल्लेबाजी करने जा रहे हैं। कोई लक्ष्य दिमाग में नहीं है।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-
भारत एकादश: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर और श्री चरणी।
श्रीलंका एकादश: हासिनी परेरा, चमारी अथापथु (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, इमेशा दुलानी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), मालशा शेहानी, रश्मिका सेवंदी, काव्या कविंदी और निमेशा मदुशानी।
