जल प्रभाव से प्रभावितों की सर्वे रिपोर्ट तत्काल कलेक्टर ने मांगी

रीवा: रीवा जिले में पिछले 24 घंटे में लगातार बारिश के कारण नदी-नालों के जल स्तर में तेजी से वृद्धि हुई है. जिले में 12 जुलाई को गुढ़ तहसील में 220 मिलीमीटर और हुजूर तहसील 205 मिलीमीटर वर्षा होने के कारण बीहर नदी का जल स्तर बढ़ गया है. रीवा में बीहर नदी दोपहर 3 बजे खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर नीचे बह रही थी. कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर अधिकारियों को राहत और बचाव के संबंध में निर्देश दिए.

कलेक्टर ने बीहर नदी के छोटी पुल, करहिया घाट, करहिया पुल तथा अन्य जगहों का दौरा किया. कलेक्टर ने जल भराव से प्रभावित व्यक्तियों के लिए गवर्मेंट स्कूल गुढ़ चौराहा में बनाए गए दो राहत केन्द्रों का निरीक्षण कर पीडि़तों से मुलाकात की. इसमें वार्ड क्रमांक 40 और 44 के नई बस्ती क्षेत्र के 26 परिवारों के 88 लोगों को रखा गया है. राहत केंद्र में प्रशासन तथा नगर निगम द्वारा पीडि़तों के लिए आवास, पानी, नाश्ता, उपचार की व्यवस्था की गई है.

कलेक्टर ने जल भराव से पीडि़तों से राहत केन्द्र में दी गई सुविधाओं की जानकारी ली. कलेक्टर ने नगर निगम के अधिकारियों को नाश्ता, भोजन और पानी की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए. कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव शुक्ला को राहत केन्द्रों में उपचार दल तैनात करने के निर्देश दिए. गवर्मेंट स्कूल में नगर निगम के प्रभारी शहरी आजीविका परियोजना अभिमन्यु सिंह तथा उपायुक्त एसएम सिद्दीकी द्वारा पीडि़तों के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं.

कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित जिला आपूर्ति अधिकारी कमलेश ताण्डेकर को जल भराव से पीडि़तों के लिए खाद्यान्न का वितरण कराने के निर्देश दिए. कलेक्टर ने एसडीएम हुजूर वैशाली जैन को जल भराव से प्रभावित वार्ड क्रमांक 40 के घरों का आज ही सर्वे करके रिपोर्ट देने के निर्देश दिए. कलेक्टर ने कहा कि सर्वे में यदि किसी तरह की हानि दर्ज होती है तो शासन के मापदण्डों के अनुसार राहत राशि का प्रकरण तत्काल दर्ज करके पीडि़तों को राहत राशि दें.

Next Post

60 Km घूमने से बेहतर पुल बने, मवई के पांच गांवों की एक ही मांग, "पुल बना दो सरकार!

Sun Jul 13 , 2025
मंडला: विकास के दावों के बीच मवई विकासखंड के टिकरिया ग्राम पंचायत की हकीकत आज भी काला पानी जैसी है। टिकरिया और आसपास के पांच गांवों को जोड़ने वाला गहिरनाला आज भी पुलिया विहीन है। नतीजा – स्कूली बच्चे, गर्भवती महिलाएं और ग्रामीण जान जोखिम में डालकर नदी पार कर […]

You May Like