जबलपुर: अर्थ बिल्डर्स एवं डेवलपर्स पर प्रशासन ने शिकंजा कसते हुए उसके अवैध कब्जे पर बुल्डोजर चला दिया है। मेसर्स अर्थ बिल्डर्स एवं डेवलपर्स से 6.47 हेक्टेयर शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई। कार्रवाईं तहसीलदार प्रदीप तिवारी व राजस्व टीम ने की।विदित हो कि अर्थ बिल्डर और डेवलपर्स प्रो. नीरज ललित प्रताप सिंह ने बरगी थाना अंतर्गत ग्राम जोगीढाना और हर्रई में सस्ते प्लॉट का सपना दिखाकर ग्रीन वैली प्रोजेक्ट बरगी क्षेत्र में शुरू किया था।
ग्राम जोगीढाना स्थित फार्म लैंण्डर को विकसित करने का वादा किया गया था। आम जनो को प्रलोभित एवं गुमराह करने के उद्देश्य से फर्जी ले-आउट तैयार करने के साथ क्रेताओं एवं अनुबंधकर्ताओं से धोखाधड़ी की है। क्रेताओंं, अनुबंधकर्ताओं एवं निवेशकों से जालसाजी कर एक करोड ग्यारह लाख ग्यारह हजार तीन सौ बीस रूपये की धोखाधड़ी की है। मामले में 40 से 45 पीडि़त सामने आ चुके है।
एंट्रेंस गेट, पार्क, वेयर हाउस के अवैध हिस्से को तोड़ा
अनुविभागीय राजस्व अधिकारी जबलपुर अभिषेक सिंह के मुताबिक न्यायालय तहसीलदार जबलपुर (ग्रामीण) के राजस्व प्रकरण में पारित बेदखली आदेश 20 जून 2025 के अनुक्रम में राजस्व अमले ने मौजा जोगीढाना स्थिति शासकीय खसरा नंबर 4, 9, 11, 12, 13, 15, 16 एवं 33 में मेसर्स अर्थ बिल्डर्स एवं
डेवलपर्स द्वारा प्रोपराइटर नीरज ललित प्रताप सिंह पिता ललित प्रताप सिंह द्वारा अवैध अतिक्रमण कर अवैध रूप से निर्मित एंट्रेंस गेट, पार्क, ऑफिस बाउंड्री, वेयर हाउस का पार्ट ध्वस्त कर 6.47 हेक्टेयर शासकीय जमीन मुक्त कराई गई।
