2135 बूथों पर 1 घंटा कम होगी वोटिंग, पहले चरण की 6 सीटों पर ECI का बड़ा फैसला

बिहार में पहले चरण के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर 6 नवंबर को मतदान होना है। चुनाव आयोग (ECI) ने सुरक्षा और संवेदनशीलता को देखते हुए 6 विधानसभा क्षेत्रों के 2135 मतदान केंद्रों पर वोटिंग का समय घटाकर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक कर दिया है, जबकि बाकी 115 सीटों पर मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।

चुनाव आयोग ने बिहार के पहले चरण के छह विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का समय 1 घंटे कम कर दिया है। चुनाव आयोग ने यह फैसला पूर्व की कुछ घटनाओं, नदी और प्रखंड मुख्यालय से दूरी, और इन क्षेत्रों की संवेदनशीलता के कारण लिया है।

जिन छह सीटों पर समय घटाया गया है, उनके नाम और प्रभावित मतदान केंद्रों की संख्या इस प्रकार है:
1. सिमरी बख्तियारपुर: 410 मतदान केंद्र
2. महिषी: 361 मतदान केंद्र
3. तारापुर: 412 मतदान केंद्र
4. मुंगेर: 404 मतदान केंद्र
5. जमालपुर: 492 मतदान केंद्र
6. सूर्यगढ़ा: 56 मतदान केंद्र

Next Post

फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के जरिए निकाल ली लाखों की अनुग्रह राशि 

Wed Nov 5 , 2025
सतना: जिले में संबल योजना में बड़ा घोटाला सामने आया है. जिले की नागौद जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत रहिकवारा में जिंदा लोगों को मृत दिखाकर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के जरिए लाखों रुपये की हेराफेरी की गई. इस मामले में ग्राम पंचायत के तत्कालीन सचिव, पीसीओ और जनपद पंचायत […]

You May Like