रायसेन:बारिश में किसानों के खेतों के गढ़ों में धान पौधों की हुई रोपाई उधर सड़क ठेकेदार के अधिकारियों द्वारा गिरदावल पटवारियों की टीम लेकर जमीन अधिग्रहण करने जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे, किसानों ने लगाया आरोप ठेकेदार के अधिकारियों ने जबरन धान के पानी धान से भरे गढ़ों गानों की तोड़फोड़ हुआ भारी नुकसान।किसान अतर सिंह बलजीत सिंह गुलाब सिंह बघेल विक्रम ठाकुर अमान सिंह ठाकुर आदि ने बताया कि के धान के पानी से भरे धान से रोपे गढ़ों को तोड़ दिए।जिससे किसानों की धान की फसल बर्बाद हो गई।
बायपास सड़क निर्माण के जमीन किसानों की अधिग्रहण कर ली है।किसानों को भू अर्जन मुआवजा किसी को कम किसी को ज्यादा दिया जा रहा।खनपुरा की जमीन के सड़क किनारे मकान पर भी जेसीबी मशीन से गिराया जा सकता है।मकानों का सर्वे हो चुका है।गोपालपुर के आगे जिन्द बाबा के धार्मिक स्थल के सामने और बारला के बगल से होते हुए खेतों से खरगावली बायपास निर्माण कराया जाना तय है।इसीलिए बायपास सड़क ठेकेदार के अधिकारियों की टीम राजस्व विभाग के आरआई धनीराम अहिरवार, कस्बा पटवारी सीताराम आदिवासी एक महिला पटवारी मौके पर पहुंचे।
किसानों ने लगाया जबरन राजस्व टीम के वखेतों में घुसने के आरोप
किसान गुलाब सिंह बघेल मेहरबान सिंह जोत सिंह खेत सिंह ठाकुर ने बताया कि राजेश विभाग की टीम जबरन हमारे धान के खेतों में घुस रही है इतना ही नहीं जेबीसी भी मशीन से हमारे खेतों को तोड़फोड़ का नुकसान भी पहुंचा है उन्होंने कलेक्टर से स्टीम को जबरिया कार्रवाई करने पर रोक लगाए जाने की मांग की है किसानों का कहना है कि मौजूदा समय में बारिश हो नहीं रही खेतों में धान की फसल सूख रही है ऐसी स्थिति में जमीन अधिग्रहण करना कहां तक उचित है उन्होंने आगे कहा कि यदि जबरन हमारी फसलों को नुकसान पहुंचा तो इसका अंजाम बुरा होगा। प्रशासन के अधिकारियों को भी यह देखना चाहिए कि धान सोयाबीन मक्का की खड़ी फसल में जेसीबी मशीनों से नुकसान पहुंचाया जा रहा है जो कि अनुचित और ठीक नहीं है।
इनका कहना है
हमें एनएचएआई को बायपास सड़क निर्माण के लिए कब्जा दिलाना है।किसानों को अवार्ड राशि दिला दी गई थी तो उन्होंने खेतों में खरीफ फसलों की बोवनी क्यों की।यह गलत है।खेतों से किसानों के कब्जे हटाने की कार्रवाई जारी रखी जाएगी।
भरत मांडले तहसीलदार रायसेन
