
जबलपुर। शेयर ट्रेडिंग के नाम पर कमाई का लालच देकर 50 लाख रूपए की साइबर ठगी के मामले में अहम क्लू मिलते ही राज्य साइबर पुलिस महाराष्ट्र और केरल के लिए रवाना हो गई है वहां संभावित ठिकानों पर छापेमारी होगी।
जानकारी के अनुसार 42 वर्ष निवासी युवक को 18 जून 2026 को फेसबुक पर चंडीगढ़ सेक्टर 10 निवासी सिमरन शर्मा नाम की एक महिला ने स्वयं को एक लेडीज वेयर गारमेंट टेक्सटाइल कंपनी की मालिक और मैक्सोवाल्ट क्रिप्टो ट्रेडिंग कंपनी की फेंचाइसी मालिक बताकर मैसेंजर के माध्यम से बात की एक हफ्ते में विश्वास जमाने के बाद उनसे क्रिप्टो ट्रेडिंग में अच्छे मुनाफे का प्रलोभन देकर अरविंद बंसल नामक एक व्यक्ति का नंबर सेंड किया और बताया की ये मैक्सोवाल्ट कंपनी मैनेजमेंट के आफिसर है और ट्रेडिंग मेंटर के तौर पर काम करते हैं फिर अरविंद बंसल ने एक ट्रायल ट्रेडिंग के बाद एक ट्रेडिंग वाट्सएप ग्रुप में नंबर एड किया जिसमें पीडि़त के अलावा 4 मेंबर ,कुल 5 ग्रुप मेंबर थे। फेसबुक मैसेंजर पर सिमरन शर्मा नामक महिला ने अपना वाट्सएप नम्बर दिया। इसके बाद बातचीत शुरू हुई।
धीरे धीरे धीरे उसने विश्वास जीता। जिसके बाद ट्रेडिंग शुरू हुई। 20 और 30 प्रतिशत कमीशन का लालच दिया गया। इन्वेस्टमेंट कर अधिक मुनाफा का लालच देकर कुल 50,67,579 रुपये की उससे धोखाधड़ी की गई थी। 24 जुलाई 2026 को पीडि़त की शिकायत दर्ज की गई। मामले में साइबर पुलिस को अहम सुराग मिले है । जिसके बाद साइबर टीमें महाराष्ट्र, केरल के लिए रवाना हो गई है जहां आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी होगी। आरोपियों के पकड़े जाने के बाद साइबर फ्रॉड से जुड़े कई नई खुला से होने की उम्मीद है।
