जंगली हाथियों का मधुगांव में उत्पात

सीधी। जिले के कमर्जी अंचल के मधुगांव गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे दो जंगली हाथियों का झुंड पहुंचा। हाथियों के आने से ग्रामीणों में डर फैल गया। हाथियों ने खेतों में खड़ी धान की फसल को पैरों तले कुचल दिया। उनके रास्ते में आने वाले कई खेतों की फसल खराब हो गई। हाथियों ने कई खेतों की बाड़ी और एक जर्जर बाउंड्री को भी नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों का झुंड अचानक खेतों में घुस आया और धान की फसल को रौंदना शुरू कर दिया। उस समय धान की बालियां आने लगी थीं और किसान अच्छी फसल की उम्मीद कर रहे थे। हाथियों ने उनकी मेहनत बर्बाद कर दी। ग्रामीणों के मुताबिक, जिस रास्ते से हाथियों का झुंड गुजरता है, वहां फसल को बहुत नुकसान होता है। ग्रामीण सूर्यभान साकेत ने जानकारी दी कि उनके खेत के साथ रामबहादुर प्रजापति और कुछ अन्य किसानों की धान की फसल को भी हाथियों ने खराब कर दिया। वन विभाग के कर्मचारी इलाके में निगरानी के लिए सक्रिय है। शाम तक दोनों जंगली हाथी तुर्रा पहाड़ पहुंचे और वहां से बढ़ रहे हैं

इनका कहना है-

विभाग की टीम लगातार हाथियों पर नजर रख रही है। ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है। हाथियों को आबादी वाले इलाके से दूर पहाड़ी की ओर भेजने की कोशिश की जा रही है। आज शाम दोनों जंगली हाथी तुर्रा पहाड़ से आगे चल रहे हैं। हाथियों से खेतों में मक्का एवं धान की फसल को आंशिक क्षति हुई है। फिलहाल, वन विभाग की टीम हाथियों की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है।

पंकज मिश्रा, रेस्क्यू प्रभारी वन मंडल सीधी

Next Post

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर

Fri Sep 18 , 2026
मुंबई,18 सितंबर (वार्ता) उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड ने अभिनेता एवं पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित आर. माधवन को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करते हुए नया अभियान ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ शुरू किया है।बैंक के अनुसार, अभियान का उद्देश्य ‘स्मॉल’ शब्द से जुड़ी उस धारणा को बदलना है, जिसके कारण बैंक […]

You May Like