MP कैबिनेट बैठक शुरू: किसानों को मिल सकता है बोनस का तोहफा, दलहन उत्पादन बढ़ाने के लिए नई योजना पर मंथन

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अगुवाई में मंत्रालय में मंत्रिपरिषद की बैठक वंदे मातरम के सामूहिक गायन के साथ शुरू हो गई है। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा प्रस्तावित है।कृषि क्षेत्र को लेकर सरकार विशेष रूप से सक्रिय नजर आ रही है। दलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसानों को प्रोत्साहन राशि या बोनस देने की नई योजना पर विचार किया जा रहा है।

इसके साथ ही कृषि को सशक्त बनाने और प्रदेश को दलहन उत्पादन में अग्रणी बनाने से जुड़े विभिन्न प्रस्ताव एजेंडे में शामिल हैं।
किसानों की आय में वृद्धि और उनकी सहायता योजनाओं को और प्रभावी बनाने के उपायों पर भी मंथन किया जाएगा।बैठक में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और नई योजनाएं लागू करने जैसे विषयों पर भी चर्चा संभव है। इसके अलावा निवेश आकर्षित करने, उद्योगों को बढ़ावा देने और प्रदेश के समग्र आर्थिक विकास से जुड़े प्रस्तावों पर भी विचार किए जाने की संभावना है।

Next Post

2 किलो से ज्यादा गांजा के साथ प्रॉपर्टी ब्रोकर गिरफ्तार

Tue May 5 , 2026
इंदौर:खजराना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 किलो से अधिक अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से गांजा, मोबाइल और वाहन समेत करीब 1.20 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया है.पुलिस के अनुसार आरोपी अनिल कौशल उम्र 55 साल निवासी […]

You May Like