भोपाल: जिले में गेहूं उपार्जन केन्द्रों पर समर्थन मूल्य पर तुलाई का कार्य जारी है. इसके लिए शासन ने समितियों स्व सहायता समूहों के माध्यम से भी कार्य लिया जा रहा है. इसी कार्य के दौरान तुलाई केंद्रों पर तुलाई के दौरान अधिक गेहूं लिए जाने की शिकायत मिली थी.इस शिकायत की पुष्टि लिए जिला आपूर्ति विभाग के दल ने गुरुवार को मुगालिया कोट स्थिति मां पीतांबरा वेयर हाउस पर कार्रवाई के लिए पहुंचा.
वहां पर सेवा सहकारी समिति तूमड़ा के द्वारा तुलाई करवाई जा रही थी. जांच दल ने वहां पर मुगालिया कोट निवासी रमेश प्रजापति से इस शिकायत की पुष्टि करने जानकारी प्राप्त की. तो उन्होंने बताया कि यह पर कुछ दिनों से एक क्विंटल गेहूं तुलाई पर एक किलो गेहूं अधिक तोला जा रहा है. शिकायत की पुष्टि होने के बाद और रमेश प्रजापति के ब्यान दर्ज कर लिए हैं.जिला आपूर्ति अधिकारी चंद्रभान सिहं जादौन ने बताया कि सेवा सहकारी समिति तूमड़ा केन्द्र के प्रभारी और समिति के सदस्य नरेश और मां पीतांबरा वेयर हाउसिंग नोटिस दिया जाएगा.
जिले में तुलाई के आंकड़े
1. कुल गेहूं पंजीयन-37,407
2. कुल खरीदी केंद्र- 92
3. कुल स्लॉट 14425
4. गेहूं विक्रय किसानों की संख्या-4315
5. उपार्जित गेहूं की मात्रा (मे. टन) – 2041
परिवहन मात्रा – 1461 टन
6. खरीदी गई मात्रा के विरुद्ध किसानों को देय राशि -53.59 करोड़
7. किसानों को भुगतान की गई राशि -1.63 करोड़
