​न केवल परिवार, राष्ट्र निर्माण की भी धुरी हैं महिलाएं: प्रशिक्षण वर्ग में दिखा सेविकाओं का आत्मविश्वास

भोपाल: कटारा हिल्स स्थित शासकीय ज्ञानोदय बालिका छात्रावास में आयोजित राष्ट्र सेविका समिति के 7 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का प्रकट उत्सव गुरुवार को एक मजबूत संदेश के साथ सम्पन्न हुआ. 10 अप्रैल से शुरू हुए इस प्रशिक्षण वर्ग में भोपाल सहित कई जिलों से आई बहनों ने अनुशासन और समर्पण के साथ हिस्सा लिया। जिसमें सुबह 5 बजे से रात तक चलने वाली दिनचर्या ने उन्हें न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाया, बल्कि मानसिक रूप से भी आत्मविश्वास से भर दिया। एक ओर योगासन शाखा बौद्धिक सत्र और गीतों के बीच सेविकाओं ने खुद को नए रूप में ढाला। वहीं दूसरी ओर आत्मरक्षा के प्रशिक्षण ने इस वर्ग को खास बना दिया। दंड नियुद्ध और अन्य अभ्यासों के जरिए बहनों ने सीखा कि वे किसी भी चुनौती का सामना कर सकती हैं।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आज की महिला केवल परिवार की जिम्मेदारी नहीं संभाल रही बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। ऐसे प्रशिक्षण उन्हें अपनी शक्ति पहचानने का अवसर देते हैं। वहीं विभाग कार्यवाहिका अलका ताई देशमुख ने वर्ग की जानकारी देते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण केवल कौशल नहीं बल्कि संस्कार देने का माध्यम है। तो कोमल चौहान ने समिति के इतिहास और उसके उद्देश्य को सरल शब्दों में समझाया। समारोह में मौजूद लोगों ने सेविकाओं के अनुशासन और समर्पण की सराहना की। कार्यक्रम में महिलाओं का आत्मविश्वास ये बताता दिखा कि वो अब केवल सीखने तक सीमित नहीं हैं बल्कि समाज में बदलाव की वाहक भी हैं.

Next Post

सुपर कॉरिडोर पर कंटेनर की लापरवाही से हुआ हादसा, बस ड्राइवर घायल

Fri Apr 17 , 2026
इंदौर: गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित टीसीएस चौराहा सुपर कॉरिडोर पर कंटेनर चालक की लापरवाही से सड़क हादसा हो गया. पीछे आ रही बस कंटेनर से टकरा गई, जिससे बस ड्राइवर घायल हो गया और वाहन को नुकसान पहुंचा. पुलिस के मुताबिक कंटेनर एमएच 04 एचडी 8099 के चालक ने तेज […]

You May Like