मप्र पर्यटन बोर्ड और टाटा स्ट्राइव के बीच एमओयू, पर्यटन क्षेत्र में कौशल विकास को मिलेगा बढ़ावा

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की गरिमामयी उपस्थिति में शुक्रवार को मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड और टाटा स्ट्राइव के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का उद्देश्य प्रदेश के पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा देना और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करना है।

एमओयू के माध्यम से पर्यटन उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप युवाओं को प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उन्हें बेहतर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिल सकेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन और कौशल विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रही है, जिससे मध्यप्रदेश में निवेश, रोजगार और पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलेगी। कार्यक्रम में पर्यटन एवं कौशल विकास से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।

Next Post

सागर की बेटी यामिनी ने रचा इतिहास, अब नरयावली की धरती से गूंजा संकल्प पदक केवल जीत नहीं, लाखों सपनों को उड़ान देने का संदेश

Fri Aug 7 , 2026
सागर:कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में जूडो में रजत पदक जीतकर देश-दुनिया के खेल पटल पर सागर, मध्यप्रदेश और नरयावली विधानसभा का नाम रोशन करने वाली सागर जिले की बेटी यामिनी मौर्य का गृह नगर आगमन पर भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। यामिनी के सागर रेलवे स्टेशन पहुंचते ही पूरा परिसर उत्साह, […]

You May Like