मंत्री लोधी ने किया प्रयोग जनसुनवाई के माध्यम से हो रहा समस्या का निराकरण

दमोह: जबेरा विधानसभा के क्षेत्रवासियों के लिए स्थानीय विधायक एवं मध्यप्रदेश शासन में मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने नया प्रयोग किया है जिसमें निज कार्यालय नोहटा में जनसुनवाई का आयोजन किया गया यह सुनवाई प्रत्येक शनिवार किया जाना सुनिश्चित किया है।मंत्री लोधी ने बताया कि यह एक नया प्रयोग है इसके पहले भी हम प्रतिदिन लोगों की समस्याओं को सुन निराकरण करते आए हैं लेकिन अब शनिवार के दिन विशेष सुनवाई की जायेगी।

इस सुनवाई क्षेत्रवासियों के द्वारा 20 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं और बांकी लोगों ने मौखिक के माध्यम से समस्याओं को रखा मौके पर उपस्थित प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा यथासंभव त्वरित कार्रवाई की गई। जनसुनवाई का आयोजन प्रत्येक शनिवार को प्रात: 11 से दोपहर 1 बजे तक किया जाना सुनिश्चित किया गया है। हमारा प्रयास है कि क्षेत्रवासियों को किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई या परेशानी का सामना न करना पड़े।

Next Post

निगरी पंचायत के निर्माण कार्यों को लेकर ग्रामीणों ने जांच की मांग उठाई

Sat Jun 20 , 2026
सरई: जनपद पंचायत देवसर अंतर्गत ग्राम पंचायत निगरी में कराए गए विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की गुणवत्ता और कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों ने अधिकारियों से जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गौशाला निर्माण, तालाब गहरीकरण सहित अन्य कार्यों की स्थिति का मौके पर निरीक्षण कर […]

You May Like