पुलिस कस्टडी में मौत के बाद जोरासी चौकी की प्रभारी, हवलदार सस्पैंड

ग्वालियर: पुलिस कस्टडी में हुई बुजुर्ग की मौत मामले में पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्यवाही करते हुए चौकी प्रभारी, हवलदार को निलंबित कर दिया है। चौकी प्रभारी पूनम कटारे एवं हवलदार शिवकांत पांडे को निलंबित किया गया है।

चौकी के स्टाफ ने चेकिंग के दौरान एक झांसी की आर्टिका कार को रोका था जिसमें पुलिस ने भांडेर के इकबाल, झांसी के नीरज अग्रवाल, वीरेंद्र रैकवार, मोहम्मद सफीक और जितेंद्र कुमार को हिरासत में लिया था, इनके पास से पुलिस को पुरानी करेंसी के 3 लाख रुपए मिले थे.

इस दौरान बुजुर्ग इकबाल की हालत बिगड़ी और अस्पताल पहुंचने पर उनकी मौत हो गई, मौत के बाद पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव ने चौकी प्रभारी व हवलदार को निलंबित किया वहीं अन्य पकड़े गए मृतक के साथियों से पूछताछ जारी है।

Next Post

मोबाइल से वीडियो बनाने पर युवकों के बीच जमकर विवाद

Sat Sep 6 , 2025
श्योपुर: विजयपुर के रेस्ट हाउस के सामने मोबाइल से वीडियो बनाने पर युवकों के बीच विवाद हो गया। गाली गलौच के बाद जमकर बेल्ट चले। मुख्य सड़क पर बवाल मचता रहा। सड़क पर लात घूसे चलते रहे। 2 युवकों को 10 से 12 युवक मारते रहे। पुलिस उपद्रवी युवकों की […]

You May Like

Play sound