जबलपुर:अधारताल थाना अंतर्गत धनी की कुटिया के पास बदमाशों ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी, उसके दांत तोड़ दिए। इस बीच घायल के 25 हजार रूपए गायब हो गए।पुलिस के मुताबिक भारत पेशवानी निवासी न्यू राम नगर अनमोल हाईटस ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मिठाई बनाने का कारखाने में काम करता है।
धनी की कुटिया गया, हैदर एवं उसका छोटा भाई और एक व्यक्ति मिला। हैदर बोलने लगा तू आशीष पटेल के साथ एवं कालोनी वालों के साथ क्यो घूमता है, इसके बाद उससे एक हजार रूपए मांगने लगा, मना करने पर उसके साथ मारपीट कर दी। इसके बाद उसेे घूसा मारा तो उसका एक दांत टूट गया। इस दौरान उसकी जेब में रखे 25000 गायब हो गए।
