
रीवा। मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन ने शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय टटिहरा के प्रधानाध्यापक श्यामसुंदर प्रजापति को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हनुमना द्वारा गत दिनों विद्यालय के निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहे. विद्यालय में छात्रों की संख्या न्यून पाई गई. शासकीय कृत्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता तथा स्वेच्छाचारिता के आरोप में कलेक्टर ने प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस में समक्ष में उपस्थित होकर लिखित जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं.
