केजरीवाल ने सीजेपी नेताओं को हिरासत में लेने को आपातकाल से भी बदतर करार दिया

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी ) नेताओं को विमान से ही हिरासत में लिए जाने की कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए इसे आपातकाल से भी बदतर स्थिति करार दिया।

श्री केजरीवाल ने शनिवार को सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा, “यह आपातकाल से भी बदतर है।” उन्होंने आरोप लगाया कि देश में मोदी के नेतृत्व में “पूर्ण तानाशाही” की स्थिति है। उन्होंने सीजेपी नेताओं को उनकी उड़ान से सीधे हिरासत में लिए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि यह “अभूतपूर्व डर” को दर्शाता है। श्री केजरीवाल ने चुनाव में कथित “वोट चोरी” का आरोप भी लगाया और दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब अपने कथित चुनावी धोखे को बचाने के लिए लोकतंत्र को पूरी तरह कुचलने पर आमादा हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री पर लोकतंत्र को कुचलने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब “ज्ञानेश” के साथ-साथ श्री मोदी को भी जाना चाहिए।

आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भी दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय पार्टी आप के राष्ट्रीय कार्यालय को सील कर दिया है। श्री भारद्वाज ने पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि विपक्षी दलों और उनके नेताओं को प्रदर्शन से रोकने के लिए इस तरह की कार्रवाई की जा रही है।
श्री भारद्वाज ने कहा “आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल के घर को दिल्ली पुलिस ने किले में बदल दिया है। देश में अघोषित आपातकाल लागू कर दिया गया है।”

वहीं, दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सीजेपी नेताओं को विमान के भीतर हिरासत में लिए जाने का वीडियो ‘एक्स’ पर साझा किया। वीडियो के साथ अपनी प्रतिक्रिया में उन्होंने लिखा, “एक बौखलाई और घबराई हुई सरकार.. और क्या कर सकती है.. एक कायर और डरपोक नेता यही कर सकता है। बेहद शर्मनाक!”

इससे पहले सीजेपी ने दावा किया था कि मुंबई से दिल्ली पहुंचे उसके नेताओं अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विमान से उतरते ही हिरासत में ले लिया गया। पार्टी के अनुसार, विमान के उतरने के बाद महिला पुलिस अधिकारी अंदर पहुंचीं और नेताओं को समझाने का प्रयास किया। बातचीत विफल रहने पर तीनों को हिरासत में ले लिया गया।

.....

Next Post

सिंगवासा तालाब के पास मिला सिर कटा शव, अवैध संबंधों के शक में हत्या की आशंका

Sat Oct 10 , 2026
गुना: जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिंगवासा तालाब के पास शुक्रवार शाम एक 33 वर्षीय युवक का धड़ से अलग शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नानाखेड़ी स्थित वेयरहाउस पर हमाली […]

You May Like

Play sound