सिंगवासा तालाब के पास मिला सिर कटा शव, अवैध संबंधों के शक में हत्या की आशंका

गुना: जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिंगवासा तालाब के पास शुक्रवार शाम एक 33 वर्षीय युवक का धड़ से अलग शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान नानाखेड़ी स्थित वेयरहाउस पर हमाली का काम करने वाले नवनीत उर्फ नव्बू गोस्वामी के रूप में हुई है। वह गुना के ही हनुमंता इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है।सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि हत्यारों ने युवक का सिर धड़ से अलग कर दिया था।

जानकारी के अनुसार, नवनीत एक दिन पहले अपने घर से निकला था। मृतक की पत्नी का दावा है कि बीती रात लगभग साढ़े 8 बजे उसके पास एक अनजान फोन आया था, जिसमें उसे धमकी दी गई थी कि उसके पति को मार दिया जाएगा।

नवनीत की पत्नी ने खेजरा रोड पर रहने वाली एक महिला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी का कहना है कि नवनीत के उस महिला के साथ संबंध थे और उसी महिला ने उसे बुलाया था, जिसके बाद उसकी हत्या करवा दी गई।

वहीं, मृतक के भाई ने इस जघन्य हत्याकांड में चार से पांच लोगों के शामिल होने की आशंका जताई है। भाई ने पुलिस के सामने दो संदिग्धों के नामों का खुलासा भी किया है।

फिलहाल, कैंट थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है।

Next Post

समस्याओं का त्वरित निराकरण करें: राधा

Sat Oct 10 , 2026
सिंगरौली : बैढ़न जनपद पंचायत क्षेत्र के तियरा में जन विश्वास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राज्यमंत्री राधा सिंह, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, ननि अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, कलेक्टर गौरव बैनल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह, जिपं उपाध्यक्ष अर्चना सिंह तथा जिपं सीईओ संघप्रिय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी […]

You May Like

Play sound