भैंसवाधाम मेले से लौटे मऊ के 50 ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ी; टंकी का पानी पीने से फूड पॉइजनिंग की आशंका

पड़ाना/ब्यावरा। सारंगपुर तहसील के पड़ाना कस्बे के समीप ग्राम मऊ के ग्रामीणजन भैंसवाधाम स्थित मेले में रविवार को टे्रक्टर ट्रॉली से गये हुए थे. वहां से लौटने के बाद से ही 45 से 50 ग्रामीणों को उल्टी-दस्त, घबराहट, चक्कर आने की शिकायत होने लगी. इनमें बड़े, बच्चे सभी शामिल है. जानकारी लगने पर जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा उपचार शुरु किया गया. प्रथम दृष्टया बीमार लोगों में अधिकांशत: द्वारा वहां मौजूद टंकी से पानी पीया था इसके बाद इनकी तबीयत बिगडऩे की बात सामने आ रही है.

जानकारी के अनुसार ग्राम मऊ से लगभग 45 से 50 ग्रामीणजन ट्रेक्टर ट्रॉली में सवार होकर भैंसवामाता धाम गये हुए थे. जहां पर यह मेले में भी पहुंचे. ग्रामीणों के अनुसार बच्चों ने मेले में आईस्क्रीम खाई जबकि बड़ो ने कुछ खाया नहीं. इनका कहना है कि इनके द्वारा यहां मौजूद पानी टंकी से अवश्य पानी पीया और बॉटल में भी पानी भरकर यह लाये. गांव लौटने के बाद इनकी तबीयत बिगडऩे लगी. अधिकांशत: उल्टी-दस्त, पेट दर्द की शिकायत हुई. बीमार ग्रामीणजन में नंदन सिंह पिता गंगाराम राजपूत 32 वर्ष, सुरक्षा पति नंदन सिंह 30 वर्ष, विराट पिता नंदन सिंह 8 वर्ष, विराज पिता नंदन सिंह 3 वर्ष, लक्ष्मीबाई पति लाडसिंह उम्र 30 वर्ष, लाड सिंह पिता हरिसिंह उम्र 35 वर्ष, अभिका पिता लाडसिंह उम्र 5 वर्ष, जीवी पिता कमल सिंह उम्र 4 वर्ष, नर्मदा बाई पति जगदीश उम्र 42 वर्ष, मनीषा पिता जगदीश उम्र 16 वर्ष, हंसराज पिता जगदीश उम्र 12 वर्ष, किरण पिता मुकेश उम्र 8 वर्ष, कोमल पति रामसिंह उम्र 45 वर्ष, मधु पति प्रहलाद सिंह उम्र 30 वर्ष, प्रहलाद सिंह पिता गजराज सिंह उम्र 38 वर्ष, वर्षा पिता लाडसिंह उम्र 6 वर्ष तथा राधा पिता जगदीश बैरागी शामिल है.

गांव पहुंचकर किया उपचार

ब्लॉक एवं जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्राम मऊ पहुंची तथा बीमार ग्रामीणजनों का उपचार शुरु किया गया. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार लोगों में उल्टी दस्त की शिकायत होना सामने आया है. जिनका उचित उपचार शुरु कर दिया गया है. एक मरीज को सारंगपुर सिविल अस्पताल भेजा गया है जहां पर उनका उपचार किया गया.

टीम पहुंची भैंसवामाता धाम, टंकी से लिए सैम्पल

स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन की टीम भैंसवामाता धाम पहुंची तथा वहां मौजूद पानी टंकी का परीक्षण कर पानी के सैम्पल लिए गये, टंकी की सफाई कराकर फिलहाल उसे बंद कर दिया गया है. ग्रामीणों के बताए अनुसार संबंधित पानी की टंकी से पानी के सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजे गये है. जिला महामारी नियंत्रक अधिकारी डा. महेन्द्रपाल सिंह के अनुसार पीडि़त लोगों की उचित जांच कर उपचार किया जा रहा है. बराबर निगरानी रखी जा रही है, फिलहाल सभी की स्थिति में काफी सुधार है.

Next Post

अंग्रेजी के पेपर से शुरु हुई हायर सेकण्डरी परीक्षाएं, कड़ी चेकिंग के बाद पहुंचे परीक्षा कक्ष में

Tue Feb 10 , 2026
ब्यावरा। मंगलवार से कक्षा 12 वीं हायर सेकण्डरी परीक्षाएं शुरु हुई, बोर्ड के नियमानुसार कड़ी चेकिंग के बाद परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष तक पहुंच सके. जिले के 61 केन्द्रों पर सुचारु रुप से परीक्षाएं हुई, अंगे्रजी के पेपर के साथ परीक्षा की शुरुआत हुई, 197 परीक्षार्थी अंग्रेजी का पेपर देने नहीं […]

You May Like