कैबिनेट: जल जीवन मिशन व इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड मार्ग को मंत्री परिषद की मंजूरी

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्री परिषद की बैठक में प्रदेश के विकास से जुड़ी कई अहम योजनाओं को मंजूरी दी गई। बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 20,765 करोड़ की लागत से 27,990 एकल ग्राम नल-जल योजनाओं तथा 60,786 करोड़ रुपये लागत की 148 समूह जल प्रदाय योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई।

वहीं, इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड मार्ग (48.05 किमी, 4 लेन) के निर्माण को भी मंजूरी दी गई। 2,935.15 करोड़ लागत वाली इस परियोजना को हाईब्रिड एन्यूटी मॉडल पर विकसित किया जाएगा। परियोजना में 34 अंडरपास, 2 फ्लाईओवर, 1 आरओबी, 7 मध्यम पुल, 2 वृहद जंक्शन सहित सड़क सुरक्षा एवं सुधार संबंधी कार्य शामिल होंगे।

Next Post

कैट की बैठक में पहुंचे खण्डेलवाल, व्यापारियों को दिया भरोसा उनके हितों की होगी रक्षा

Tue Sep 2 , 2025
बैतूल:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने मंगलवार को बैतूल में कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की मध्यप्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होकर व्यापारियों को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग देश और प्रदेश की आर्थिक रीढ़ है, जिसके हितों की […]

You May Like