कैट की बैठक में पहुंचे खण्डेलवाल, व्यापारियों को दिया भरोसा उनके हितों की होगी रक्षा

बैतूल:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने मंगलवार को बैतूल में कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की मध्यप्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होकर व्यापारियों को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग देश और प्रदेश की आर्थिक रीढ़ है, जिसके हितों की रक्षा भाजपा की प्राथमिकता है।

खण्डेलवाल ने कैट पदाधिकारियों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा आश्वस्त किया कि व्यापारी वर्ग के मुद्दों को सरकार तक पहुँचाया जाएगा। बैठक में कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. सी. भरतिया, प्रदेश अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता, प्रदेश महामंत्री राजीव खण्डेलवाल एवं जिला अध्यक्ष मनोज भार्गव भी उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।

Next Post

सिंधु मित्र मंडल ने विराजित किए सिंधी कॉलोनी के राजा, गणपति बप्पा

Tue Sep 2 , 2025
भोपाल: सिंधी कॉलोनी स्थित सिंधु मित्र मंडल में गणेशोत्सव का शुभारंभ हुआ। गणेशोत्सव के अवसर पर मंडल द्वारा इस वर्ष सिंधी कॉलोनी के राजा की भव्य और आकर्षक प्रतिमा विराजमान की गई है। प्रतिमा की भव्यता देखने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग रहा है। मंडल के पदाधिकारियों ने बताया […]

You May Like