अंग्रेजी के पेपर से शुरु हुई हायर सेकण्डरी परीक्षाएं, कड़ी चेकिंग के बाद पहुंचे परीक्षा कक्ष में

ब्यावरा। मंगलवार से कक्षा 12 वीं हायर सेकण्डरी परीक्षाएं शुरु हुई, बोर्ड के नियमानुसार कड़ी चेकिंग के बाद परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष तक पहुंच सके. जिले के 61 केन्द्रों पर सुचारु रुप से परीक्षाएं हुई, अंगे्रजी के पेपर के साथ परीक्षा की शुरुआत हुई, 197 परीक्षार्थी अंग्रेजी का पेपर देने नहीं पहुंचे. पहले दिन कोई नकल प्रकरण नहीं बना.

जानकारी के अनुसार मंगलवार को कक्षा 12 वीं का अंगे्रजी का पेपर रहा. जिले के 61 केन्द्र पर परीक्षा हुई, कुल दर्ज 13 हजार 899 परीक्षार्थी में से 13 हजार 702 उपस्थित रहे तथा 197 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.

जेब, जूते-मोजे किए चेक

परीक्षार्थियों को बारी-बारी से चेकिंग करने के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया. कपड़ो की जेब, जूते-मोजे चेक किए गये. किसी भी प्रकार की कोई सामग्री पाई गई तो उसे बाहर ही रखवाकर प्रवेश दिया गया. इस तरह परीक्षा के पूर्व कड़ी चेकिंग की गई.

जैमर वाले केन्द्रो पर ठप्प रहा नेटवर्क, सिग्नल

जिले के संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील केन्द्रो सहित 23 केन्द्रों पर परीक्षा में पूरी तरह पारदर्शिता बरतने यहां विशेष तौर पर जैमर लगाए गये इससे परीक्षा केन्द्र परिसर में मोबाईल का नेटवर्क एवं सिग्नल पूरी तरह ठप्प रहा.

उखड़े रोड से परीक्षा केन्द्र तक पहुंचे परीक्षार्थी

नगर के राजगढ़ रोड पर नयापुरा के यहां स्थित शासकीय मॉडल स्कूल परीक्षा केन्द्र तक राजगढ़ रोड से जाने वाला मार्ग कच्चा होकर बुरी तरह उखड़ा होने से वहां तक परीक्षार्थियों को पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. दूर-दराज जगह से परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थी एवं परीक्षा केन्द्र पर ड्यूटी देने पहुंचे कर्मचारियों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा.

Next Post

प्रदेश में मत्स्य उत्पादन दोगुना करने की दिशा में सक्रियता से करें कार्य : सीएम डॉ. यादव

Tue Feb 10 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार प्रदेश के सभी किसानों और मछुआरों की आर्थिक समृद्धि के लिए संकल्प के साथ कार्य कर रही है। मध्यप्रदेश कृषि उत्पादन में देश का अग्रणी राज्य है, इसके साथ हमें मत्स्य उत्पादन […]

You May Like

Play sound