भैरुंदा. एक पिता अपनी सात साल की बच्ची को मामा के घर छोडऩे जा रहा था. जो शराब के नशे में बालिका को सनकोटा जोड़ पर छोड़ कर चला गया. मध्यरात्रि को जब पुलिस ने बालिका को देखा तो उसे परिजनों के सुर्पुद किया.जानकारी के अनुसार ग्राम आंबा निवासी एक पिता मोटर सायकल से अपनी सात साल की बच्ची को लेकर उसके मामा के यहां ग्राम सुआपानी छोडऩे जा रहा था. लेकिन सनकोटा घाट पर पिता शराब पीने में मस्त हो गया और इस दौरान नशे की हालत में वह मोटर सायकल से चला गया और बालिका को वहीं छोड़ गया. बीती मध्यरात्रि को डायल 100 पर कॉलर अजय बारेला ने फोन कर बताया कि एक 7 साल की एक बच्ची सनकोटा जोड़ पर अकेली खड़ी है जो काफी डरी हुई है एवं घबराई है. सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने बालिका फोन करने वाले पास ही सनकोटा जोड़ पर खड़ी मिली. जिसे लेकर ुपलिसकर्मी लाड़कुई चौकी पहुंचे. बालिका से नाम पता पूछा एवं ग्राम सनकोटा में बच्ची को उसके परिजन के सुपुर्द किया.
नशे में डूबा बाप: मासूम बेटी को बीच राह में छोड़ गया
