स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, गांधीगिरी से दी चेतावनी

सीहोर.शहर में विद्युत कंपनी द्वारा जबरन लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों को लेकर जनाक्रोश तेज हो गया है. कांग्रेस ने इस मुद्दे को उठाते हुए कोतवाली चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया. शहर कांग्रेस अध्यक्ष निशांत वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मीटर लगाने वाले बंदूकधारी कर्मचारियों को माला पहनाकर गांधीवादी विरोध जताया. वर्मा ने कहा कि स्मार्ट मीटर जनता की जेब काट रहे हैं और बंदूक दिखाकर डराया जा रहा है. कांग्रेस ने चेताया कि विरोध नहीं रोका गया तो और कड़े कदम उठाए जाएंगे. प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने मोहल्लों में जाकर जनता से समर्थन जुटाया.

Next Post

मेधावी विद्यार्थी: बनखेड़ी में 219 छात्रों को मिली लैपटॉप सहायता राशि

Sat Jul 5 , 2025
बनखेड़ी। सांदीपनि विद्यालय शासकीय टैगोर उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनखेड़ी में प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना का हितलाभ वितरण हेतु विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेशभर के 94 हजार से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप के लिए राशि अंतरित […]

You May Like

मनोरंजन