जबलपुर: साइबर ठग ने इंस्टाग्राम एकाउंट डिलीट करने की धमकी देकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर को 50 लाख की चपत चपत लगा दी। सायबर सेल मामले की जांच में जुट गई है।जानकारी केमुताबिक 28 वर्षीय अजीम अहमद ने मामले की शिकायत सायबर सेल में कर बताया कि इंस्टाग्राम पर उसके 57 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
वह इंस्टाग्राम के जरिए एड प्रमोशन करता हैं। इंस्टाग्राम आईडी को बंद करने की धमकी देकर साइबर ठग ने उसे ब्लैकमेलिंग करते हुए 50 लाख ऐंठ लिए गए हैं। साइबर प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच चल रही है इंस्टाग्राम से भी संपर्क किया जा रहा है यह फ्रॉड कैसे हुआ इसका पता लगाया जा रहा है जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
