199.560 ग्राम सोना लेकर फरार हुआ बंगाली कारीगर

जबलपुर। आभूषण व्यापारी का 199.560 ग्राम सोना ज्वेलरी बनाने के लिए लेकर पश्चिम बंगाल का कारीगर फरार हो गया।‌

पुलिस ने बताया कि पंकज सोनी निवासी चावडी वार्ड गाडरवारा जे.पी. ज्वेलर्स थाना गाडरवारा जिला नरसिंहपुर के द्वारा एक लिखित शिकायत की कि उसका सोने चाँदी के आभूषण निर्माण का कार्य है, वह आभूषण बनवाने का कार्य वरूण द्वारी से करवाता है। वह कार्य पिछले 5-6 साल से कर रहा है। उसने आभूषण बनाने के लिये 200 ग्राम शुद्ध सोना आभूषण बनाने के लिये दिया था जो फोन नहीं उठा रहा था। फिर उसने जांच पड़ताल की तो पता चला वह कोतवाली स्थित अपने रूम से चला गया और मकान मालिक से कहकर गया कि 10-12 दिन में आऊंगा। अब उसका मोबाईल नं. आउट आफ कवरेज बता रहा है। वरूण द्वारी मुख्य रूप से जिला हुबली, गांव बाढनंदनपुर, पश्चिम बंगाल का रहवासी है।

शिकायत जाँच पर वरूण द्वारी निवासी ग्राम बाढनंदनपुर थाना खानकुल जिला हुगली पश्चिम बंगाल हाल निवासी कुचौनी मंदिर के पास छनिया काम्प्लेक्स थाना कोतवाली के द्वारा अमानत में खयानत करते हुए दिये गये 199.560 ग्राम सोने का उपयोग स्वयं के उपयोग में कर लेना पाये जाने पर प्रकरण दर्ज किया गया।

Next Post

दो पक्षों में टकराव, दो घायल, एक को धक्का देकर नाले में गिराया

Thu Jun 5 , 2025
जबलपुर।‌ गोहलपुर थाना अंतर्गत रेयान स्कूल के पीछे दो पक्ष आपस में भिड़ गए, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक को धक्का देकर नाले में गिरा दिया। मारपीट में दो […]

You May Like