
जबलपुर। गोहलपुर थाना अंतर्गत रेयान स्कूल के पीछे दो पक्ष आपस में भिड़ गए, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक को धक्का देकर नाले में गिरा दिया। मारपीट में दो लोग घायल हुए।
पुलिस ने बताया कि मोह. मैनुद्दीन उर्फ कल्लू 22 वर्ष निवासी अहमदनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मोहल्ले का वसीम, करीम उसके घर के पास रेयान स्कूल के पीछे नाले किनारे मिले, जिनसे कहा कि मेरी गली में नही आया करो, इसी बात पर वसीम ने लोहे के पाईप से मारपीट की। करीम ने नाला में धक्का देकर गिरा दिया। उसे हाथ के अंगूठे एवं पैर में चोट आयी, उसके पिता खालिक एवं बुआ का लड़का तुषार आकर बीच बचाव किये तो दोनों जान से मारने की धमकी देते हुय भाग गये। वहीं मोह. वसीम 22 वर्ष निवासी अहमदनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मोहल्ले के कल्लू का शहीद लाईट वाले के लड़के नाजिम से झगड़ा विवाद हुआ था, जिमसें उसके भाई करीम ने बीच बचाव किया था। इसी बात पर से कल्लू रेयान स्कूल के पीछे उसके घर के पास नाला के किनारे अहमदनगर में कल्लू एवं उसके भाई करीम के साथ गाली गलौज करने लगा, गालियां देने से मना करने पर कल्लू ने लोहे की राड से हमलाकर उसके सिर एवं हाथ में चोट पहॅुचा दी, जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया।
