अतिक्रमण की चपेट में शाजापुर शहरी हाईवे

शाजापुर। शाजापुर के शहरी हाईवे पर दोनों तरफ अवैध अतिक्रमण की भरमार है. रोज एक नई गुमटी नजर आती है. खुली जमीन दिखी नहीं कि उस पर लोगों ने गुमटी रखी नहीं. शहर का हाईवे पूरी तरह अतिक्रमण की चपेट में है..

एक तरफ शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का दावा किया जाता है. दूसरी तरफ रोज अतिक्रमण देखने को मिलता है. क्या शाजापुर शहर कभी इन अवैध गुमटियों से मुक्त होगा. कॉलेज के दोनों ओर अवैध रूप से गुमटियां लगाकर दुकानें लगा रखी हैं. ट्रेफिक पाइंट के दोनों ओर भी यही हाल है. टंकी चौराहा, धोबी चौराहा पर दोनों तरफ अवैध दुकानों की भरमार है. लोगों का निकलना दुभर है. प्रशासन अतिक्रमण हटाने के लिए बात तो करता है, लेकिन आज तक अतिक्रमण नहीं हटा. शहीद पार्क के यहां जो दुकानें नपा ने आवंटित की है, उसे हाईवे तक बढ़ा लिया गया है.

अवैध गुमटियों की भरमार

एक तरफ शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का दावा किया जाता है, लेकिन दूसरी तरफ राजनीतिक संरक्षण के चलते रोज नई गुमटियां सडक़ किनारे नजर आती हैं. शिक्षा विभाग के बाहर रोज एक नई गुमटी नजर आती है. यही हाल कॉलेज के सामने नहर की पट्टी पर है. लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है. डिपो के पास फल और सब्जी वालों के ठेलों से लोग परेशान हैं. लेकिन मजाल है कि इन अवैध गुमटियों के खिलाफ आज तक कोई ठोस कार्यवाही हुई हो. कुछ गुमटियां तो नेताओं की हैं, जो किराये पर चल रही हैं. शहर में अतिक्रमण फल-फुल रहा है और शहर की सुंदरता में इस अतिक्रमण में बदनुमा दाग लगा दिया है.

Next Post

अगली पीढ़ी को बेहतर वातावरण सौंपने पर्यावरण संरक्षण के प्रति सचेत होना होगा- यादव

Thu Jun 5 , 2025
भोपाल, 05 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विश्व पर्यावरण दिवस पर भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में “एक पेड़ मां के नाम“ का शुभारंभ किया। डॉ. यादव ने “एक पेड़ मां के नाम“ अभियान के सिंदूर, रक्त चंदन और आंवले का पौधा […]

You May Like