लूट डकैती राहजनी के तीन आरोपियों को गंधवानी पुलिस ने पकड़ा

गंधवानी। सोमवार को गंधवानी थाने पर प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए एसडीओपी अनु बेनीवाल ने बताया है कि गंधवानी के सराफा बाजार में चोरी लूट डकैती का सामान बेचने के लिए आरोपी गण पहुंचे थे मूखबीर द्वारा सूचना मिली थी ऐसे में एक टीम गठित कर थाना प्रभारी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई जिसमें पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें आरोपियों ने अपने नाम दिनेश पिता कमरिया पवार निवासी बोरडाबरा भारत पिता बसु निवासी बोरडाबरा जितेंद्र पिता अमर सिंह निवासी बोरडाबरा होना बताया इन्होंने गंधवानी थाना क्षेत्र के ग्राम सात उमरी मोरीपुरा देदली बी के ब्राह्मण गांव में चोरी लूट डकैती की घटना करना स्वीकार किया उनके पास से पुलिस को चांदी के जेवर और नगदी समेत 240000 रुपए मिले है।

Next Post

बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अलीराजपुर जिले की दो खिलाड़ी भाग लेगी

Mon May 5 , 2025
अलीराजपुर. जिला खेल अधिकारी सुश्री संतरा निनामा ने बताया कि खेलो इंडिया स्माल सेंटर अलीराजपुर की दो बालिका बॉक्सर मोहिनी मंडलोई और लावण्या बघेल ने केवीएस क्षेत्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड पदक प्राप्त किए।केवीएस नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप झांसी के लिए अपना नाम दर्ज कराया दोनो बच्चे अगले महीने केवीएस नेशनल […]

You May Like

Play sound