विधायक के साले को फर्जी मुकदमे में भिंड लाकर दी सुविधाएं, डॉ गोविंद सिंह ने की निष्पक्ष जांच की मांग

ग्वालियर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने आज पत्रकार वार्ता में लहार विधायक अम्बरीश शर्मा के साले सुधांशु द्विवेदी को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि ठगी और धोखाधड़ी के आरोपी सुधांशु को मुंबई की जेल से लाकर लहार थाने में विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं। डॉ सिंह ने आरोप लगाया कि लहार थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा ने भाजपा विधायक के इशारे पर सुधांशु और उसके मित्र रवि गुप्ता को दो फर्जी मुकदमे में लहार जेल बुलाकर वीआईपी सुविधाएं दीं।

डॉ सिंह के अनुसार, सुधांशु द्विवेदी के खिलाफ मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और बिहार में करीब 125 करोड़ रुपये की ठगी के केस दर्ज हैं। मुंबई की क्राइम ब्रांच और ईडी ने अप्रैल में उस पर मामला दर्ज किया था। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही सवाल उठाया कि आरोपी को दो अंगरक्षक कैसे मिले।

Next Post

प्रभारी मंत्री सिंह की अधिकारियों के साथ बैठक,दिए निर्देश 

Sat Jul 26 , 2025
बालाघाट।मध्‍यप्रदेश शासन के परिवहन एवं स्‍कूल शिक्षा मंत्री व बालाघाट जिले के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह का आज 26 जुलाई को बालाघाट आगमन हुआ। प्रभारी मंत्री श्री सिंह कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्‍तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में संचालित योजनाओं के कार्यों की समीक्षा कर रहे है इस […]

You May Like