दमोह:हॉकी मप्र के दिशानिर्देशन में हॉकी दमोह द्वारा सीनियर पुरुष वर्ग चयन प्रक्रिया 19 व 20 सितंबर को हॉकी टर्फ मैदान पर संपन्न हुई। प्रदेश के विभिन्न जिलों से उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर टीम में जगह बनाने के लिए प्रयास किया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी भापुसे, मप्र हॉकी महासचिव लोकबहादुर, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हसरत कुरैशी, खेल अधिकारी सैफुल्ला उपस्थित रहे। अतिथियों ने मैदान पर पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।पुलिस अधीक्षक द्वारा खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी गईं और खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली गई। हॉकी मप्र महासचिव लोकबहादुर ने पुलिस अधीक्षक को स्मृति चिन्ह भेंट किया।अतिथियों का स्वागत राजेश सालोमन, भगवान सिंह, विजय ठाकुर, राजीव, विकास जैन, असार, संतोष सेन, जुबेर, विवियन, तरुण नामदेव, अतुल, शैलेन्द्र ने किया।विदित हो कि हॉकी इंडिया द्वारा राउरकेला में सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता 10 अक्टूबर से आयोजित हो रही है, जिसके लिए चयनित खिलाड़ियों का कैंप आयोजित किया जाएगा।
