सतपुड़ा टाइगर रिजर्व: सिगानामा में तेंदुए के हमले से मासूम की मौत

 

पिपरिया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व अंतर्गत सिंगानामा कतियाढाना रोड ठोगापुरा में घर के बाहर खेल रहे 7 वर्षीय प्रहलाद इरपाजे पर तेंदुए ने हमला कर दिया। बालक की गले और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। परिजन तेंदुए से बच्चे को छुड़ाकर मटकुली अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना शाम 7 बजे की है। मृतक चार बहनों में सबसे छोटा भाई था। वन विभाग की टीम और रेंजर मौके पर पहुंचे और परिजनों को 8 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की। गांव में सतर्कता बरतने की मुनादी कराई गई है और पिजरा लगाया गया है। वन विभाग की गश्त जारी है।

Next Post

दर्जनों गांवों में कई दिनों के लिए बिजली सप्लाई ठप्प

Mon Jun 16 , 2025
ब्यावरा। तीन दिन पूर्व जिले के कई स्थानों पर तेज आंधी और बारिश ने काफी नुकसान पहुंचाया. सर्वाधिक क्षति विद्युत पोल, तार, ट्रांसफार्मर को पहुंची. तेज आंधी से सैकड़ो विद्युत पोल, तार जमींदोज हो गये. इसके बाद से ही दर्जनों गांवों में बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप्प है. नागरिकों को […]

You May Like