दर्जनों गांवों में कई दिनों के लिए बिजली सप्लाई ठप्प

ब्यावरा। तीन दिन पूर्व जिले के कई स्थानों पर तेज आंधी और बारिश ने काफी नुकसान पहुंचाया. सर्वाधिक क्षति विद्युत पोल, तार, ट्रांसफार्मर को पहुंची. तेज आंधी से सैकड़ो विद्युत पोल, तार जमींदोज हो गये. इसके बाद से ही दर्जनों गांवों में बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप्प है. नागरिकों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है. विभाग का कहना है कि जहां-जहां पोल टूटे है वहां पर जब तक नये पोल नहीं लग जाते तब तक बिजली सप्लाई व्यवस्था सुचारु होना संभव नहीं है. इस तरह अभी और भी समय बिजली सप्लाई बहाल होने में लग सकता है.

विदित है कि 14 जून को दोपहर के समय तेज आंधी, आकाशीय बिजली की गर्जना के साथ बारिश हुई थी. तेज आंधी ने काफी नुकसान पहुंचाया. राजगढ़ रोड स्थित ग्राम बलवंतपुरा टांडी, चैनपुरिया सहित पड़ोनिया, अमानपुरा, सिलपटी, चाचाखेड़ी, मलावर, सुठालिया क्षेत्र के कई गांवों में अनगिनत विद्युत पोल, ट्रांसफार्मर, तार तहस-नहस होकर जमींदोज हो गये और दर्जनों गांवों में बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप्प हो गई.

Next Post

झमाझम बारिश के साथ हुई मानसून की दस्तक

Mon Jun 16 , 2025
ब्यावरा। नगर में सोमवार को ढाई घंटे तक हुई झमाझम बारिश के साथ मानसून की दस्तक हो गई. अनवरत् बारिश ने चहुंऔर पानी ही पानी कर दिया. तेज बारिश के कारण जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया. सोमवार को प्रदेश में मानसून की दस्तक हुई इसी के साथ नगर में दोपहर […]

You May Like