नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत जबेरा शास. हाई स्कूल ग्राम चंडीचौपरा में कार्यक्रम आयोजित किया गया

दमोह। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान नशे से दूरी है जरूरी 2.0 के अंतर्गत दिनांक 30 जुलाई 26 को थाना जबेरा अंतर्गत शास. हाई स्कूल ग्राम चंडीचौपरा में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एसडीओपी तेन्दूखेड़ा अर्चना अहीर के मार्गदर्शन में छात्र/छात्राओ के मध्य उपस्थित होकर के परिदृश्य में नशा की समस्या और गहराई को साझा कर नशे के पीछे के मनोवैज्ञानिक कारणो को समझा कर नशे के दुष्प्ररिणाम शारीरिक मानसिक व सामाजिक से छात्रों को अवगत कराया गया व नशा जैसी महामारी से निपटने के लिये समाधान की चर्चा कर सामूहिक रूप से नशा न करने की शपथ दिलाई गई। जिसमें जनप्रतिनिधि सत्येन्द्र सिंह, एसडीओपी तेन्दूखेड़ा अर्चना अहीर, थाना प्रभारी उपुअ रावेन्द्र बागरी, उप. निरी. गणेश दुबे व ग्राम के गण माननीय नागरिक, विद्यालाय के छात्र व शिक्षक उपस्थित रहे।

Next Post

घर पर अवैध अफीम रखने वाले आरोपी को 10 वर्ष का कारावास 

Thu Jul 30 , 2026
जावद। श्रीमान् विनोद कुमार पाटीदार, विशेष न्यायाधीश (एन.डी.पी.एस. एक्ट), जावद, जिला-नीमच द्वारा घर पर 3.5 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम रखने वाले आरोपी शम्भूलाल पिता सेवा धाकड़, उम्र-52 वर्ष, निवासी-ग्राम किशनपुरा, तहसील व थाना सिंगोली, जिला नीमच को धारा 8(सी)/18(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत 10 वर्ष के सश्रम कारावास एवं […]

You May Like