विदिशा में नवंबर की शुरुआत के साथ ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। रविवार सुबह पूरा शहर कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया। सुबह से छाई धुंध के कारण लोगों को हल्की ठंड का अहसास हुआ।
दरअसल, दो दिन पहले हुई बारिश के बाद मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। शहर की सड़कें, पेड़-पौधे और खुले मैदान कोहरे से ढके नजर आए। धुंध के कारण वाहन चालकों को भी सावधानी से सफर करना पड़ा।
मौसम में आए इस बदलाव के साथ ही सर्दी की शुरुआत महसूस होने लगी है। आने वाले दिनों में तापमान गिरने के साथ ठंड का असर और बढ़ने की संभावना है।
