मकान के लालच में सगे भाई ने की थी हत्या

सतना : सतना रीवा रेलखण्ड के तुर्की रेलवे स्टेशन के पास मौजूद खाली दुकान में एक व्यक्ति का रक्त रंजित हालत में मिलने और उपचार के दौरान मौत हो जाने के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. मामला मकान के लालच में सगे भाई द्वारा हत्या किए जाने का निकला. जिसमें उसके साले ने भी साथ दिया था.रामपुर बघेलान थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार तुर्की रेलवे स्टेशन के पास मौजूद खाली दुकान में 1 जून को एक व्यक्ति गंभीर तौर पर घायल अवस्था में मिला था.

जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी. मृतक की पहचान राजबहोरी कोरी उम्र 30 वर्ष के तौर पर हुई. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की तो संदेह की सूई मृतक के सगे भाई की ओर जाती नजर आई. लेकिन उसे पकडऩे से पहले पुलिस अपने पास पुख्ता तथ्य रख लेना चाहती थी. लिहाजा कड़ी दर कड़ी जांच करते हुए मृ़तक के सगे भाई कृष्णा कोरी उम्र 26 वर्ष और उसके साले लवकुश कोरी 25 वर्ष को पकडक़र पूछताछ शुरु की गई. पहले तो दोनों ने टाल मटोल करने का प्रयास किया लेकिन तथ्य सामने रखने पर दोनों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया.

पूछताछ में आरोपी कृष्णा ने बताया कि पिता द्वारा बना गए नए मकान को हड़पने की लालच में उसने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी.    सिर पर किया था वारबड़े भाई को रास्ते से हटाने के इरादे से कृष्णा अपने साले लवकुश के साथ तुर्की रेलवे स्टेंशन के रास्ते पर खड़ा था. बड़े भाई राजबहोरी ने जैसे ही वाहन रोका वैसे ही कृष्णा ने लकड़ी फंटी से उसके सिर पर वार कर दिया. जिसके बाद वे दोनों राजबहोरी को घायल अवस्था में दुकान में ले गए और वहां पर भी लकड़ी की फंटी से काफी मारपीट की. जिसके बाद दोनों वहां से भाग निकले

Next Post

मझगवां के तराई अंचल में फिर बीमारी फैलने का खतरा   

Thu Jun 11 , 2026
सतना : जिले के मझगवां विकासखण्ड के तराई अंचल के आदिवासी बाहुल्य गांव के रहवासियों के बीच जल जनित बीमारियां फैलने की घटनाएं हर वर्ष सामने आती हैं. जिसमें से कुछ प्रभावितों की मौत तक हो जाती है. गंभीर घटना होने पर जिम्मेदार अचानक सक्रिय हो जाते हैं और कुछ […]

You May Like