निगरी पंचायत के निर्माण कार्यों को लेकर ग्रामीणों ने जांच की मांग उठाई

सरई: जनपद पंचायत देवसर अंतर्गत ग्राम पंचायत निगरी में कराए गए विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की गुणवत्ता और कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों ने अधिकारियों से जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गौशाला निर्माण, तालाब गहरीकरण सहित अन्य कार्यों की स्थिति का मौके पर निरीक्षण कर वास्तविकता सामने लाई जानी चाहिए।
ग्रामीणों के अनुसार इन कार्यों को लेकर उन्होंने पूर्व में भी संबंधित विभागीय अधिकारियों को जानकारी दी थी, लेकिन अभी तक किसी विस्तृत जांच की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने गौशाला निर्माण में उपलब्ध सुविधाओं, परिसर में व्यवस्थाओं और स्ट्रीट लाइट सहित अन्य कार्यों की स्थिति का सत्यापन कराने की मांग की है।

इसी तरह सरैहा चौराहा स्थित शिवपाल तालाब के गहरीकरण और सफाई कार्य को लेकर भी ग्रामीणों ने जांच की मांग रखी है। उनका कहना है कि कार्य में उपयोग किए गए संसाधनों और अभिलेखों में दर्ज विवरण का मिलान कराया जाना चाहिए, ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

Next Post

नशे के नेटवर्क की जड़ तक पहुंचे पुलिस: विधायक डॉ दोगने

Sat Jun 20 , 2026
हरदा: हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने जिले में बढ़ते मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर चिंता जताते हुए पुलिस महानिदेशक भोपाल, पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम, कलेक्टर हरदा एवं पुलिस अधीक्षक हरदा को पत्र लिखकर नशे के कारोबार के मुख्य सरगनाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। डॉ. दोगने […]

You May Like