
सौसर।लगभग चार माह से लंबित बुनकरों की मजदूरी को लेकर क्षेत्रीय विधायक विजय चौरे ने शुक्रवार को हाथकरघा निगम के ऑफिस पर धरना दिया। श्री चौरे का कहना है कि अधिकारी-कर्मचारी द्वारा सौसर क्षेत्र के ग़रीब मज़दूर बुनकर भाई–बहनों का मेहनतताना मज़दूरी जो लगभग 50 लाख रुपया की राशि बकाया थी जिसके निराकरण के लिए कई बार हाथकरघा निगम के MD से फ़ोन पर चर्चा की परंतु अधिकारी और कर्मचारी भुगतान हेतु बहाना करते रहे।
इसी को लेकर विधायक विजय चौरे द्वारा बुनकर साथियों के साथ भोपाल पहुंचकर वरिष्ट अधिकारी के चैम्बर में दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक धरना दिया जिसके तत्पश्चात विभाग द्वारा 35 लाख रुपये की राशि बुनकर भाई–बहनों के खाते में तत्काल भुगतान की गई तथा शेष 15 लाख रुपए की राशि इसी माह में प्रदान करने हेतु अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया है। विधायक विजय चौरे ने कहा कि मेरे सौसर क्षेत्र की जनता मेरी भगवान है इसी देवतुल्य जनता ने मुझे दो-दो बार हज़ारों वोटो से इसलिए नहीं जिताया की मैं AC में बैठकर आराम फरमाऊ उन्होंने प्रदेश सरकार पर अवैध कारोबार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
