सर्व सम्मति से इनरव्हील क्लब खंडवा स्पार्कल्स 2026-27का अध्यक्ष मोनिका शर्मा को बनाया गया

खंडवा। विगत कई वर्षो से इनरव्हील क्लब आफ खंडवा स्पार्कल्स समाजसेवा के कार्यो के साथ सामाजिक सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय मिशन के कार्यों में लगन व मेहनत से सेवा कार्य करता आ रहा हे।

उसी क्रम को आगे बढाते हुये नये सत्र 2026_27 की कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मती से वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिती में किया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि क्लब की आयोजित बैठक में सर्व सम्मति से अध्यक्ष पद का दायित्व मोनिका शर्मा को दिया गया एवं सचिव सुदिपा पाराशर,कोषाध्यक्ष मीरा व्यास,आई.एस.ओ पिंकी दिक्षित,एडिटर दिप्ती थापक को बनाया गया।

क्लब संस्थापक डॉ पिंकी राठौर , पूर्व अध्यक्ष दीपमाला पाण्डेय, पूर्व अध्यक्ष ज्योति दूबे, पूर्व अध्यक्ष रविंदर सलूजा, पूर्व अध्यक्ष संगीता जैन एवं दुर्गा वाघमारे,राखी शुक्ला , क्लब सलाहकार संगीता सोनवाने, आशा सेंगर, सुधा दुबे, ममता भटेले , रेवा शर्मा ने नवीन कार्यकारणी को बधाईयां एवं शुभकामनाएं दी।

Next Post

राष्ट्रपति का दौरा : 4,600 से अधिक का बल संभालेगा सुरक्षा का जिम्मा, अलर्ट मोड में सुरक्षा एजेंसियां

Wed Jun 17 , 2026
जबलपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस और रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति के जबलपुर आगमन को लेकर शीर्ष सुरक्षा एजेंसियों के साथ पुलिस, प्रशासन हाईअलर्ट मोड में आ गया है। 16,00 का फोर्स बाहरी जिलों से बुलाया गया। जबकि 3,000 से अधिक बल जिले से सुरक्षा […]

You May Like