साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए जन-जागरूकता सबसे प्रभावी उपाय है: सियाज

सिंगरौली । साइबर जागरूकता अभियान सेफ क्लीक संस्करण 2.0 का शुभारंभ आज 24 जून को जिला पुलिस कार्यालय सिंगरौली स्थित रुस्तमजी कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया। यह अभियान आज बुधवार से 8 जुलाई तक जिलेभर में संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी सियाज केएम की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर सीएसपी विंध्यनगर उमेश प्रजापति, थाना प्रभारी बैढ़न अशोक सिंह परिहार, थाना प्रभारी विंध्यनगर अर्चना द्विवेदी, थाना प्रभारी नवानगर अनिल पटेल, सूबेदार आशीष तिवारी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सक्रिय सदस्य मौजूद रहे।

वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं तथा आमजन को आर्थिक एवं मानसिक रूप से प्रभावित कर रहे हैं। ऐसे में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए जन-जागरूकता सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने उपस्थित जनों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया फ्रॉड, बैंकिंग धोखाधड़ी सहित अन्य जैसे नए साइबर अपराधों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोई भी पुलिस, सीबीआई, ईडी, आरबीआई अथवा अन्य जांच एजेंसी किसी व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट नहीं करती है। यदि कोई व्यक्ति वीडियो कॉल या अन्य माध्यम से स्वयं को अधिकारी बताकर डराने, धमकाने अथवा धनराशि की मांग करने का प्रयास करे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सेफ क्लीक 2026 अभियान के अंतर्गत आगामी 15 दिनों तक जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थानों, औद्योगिक इकाइयों, बाजारों, ग्राम पंचायतों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पोस्टर, बैनर, पम्पलेट, सोशल मीडिया, शॉर्ट फिल्म, जनसंवाद एवं अन्य माध्यमों से नागरिकों को साइबर सुरक्षा एवं सायबर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। वहीं किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं।

Next Post

कच्ची सड़क कार्यस्थल पर पहुंचे एसडीएम एवं एसडीओ

Wed Jun 24 , 2026
सिंगरौली । देवसर के माड़ीबांध से हर्राचंदेल नहर पर कच्ची सड़क का निर्माण कराए जाने का मामला काफी गरमा गया। नवभारत में 22 जून को प्रकाशित खबर पर आज एसडीएम सौरभ मिश्रा समेत जल संसाधन विभाग के एसडीओ रत्ना द्विवेदी व राजस्व निरीक्षक, हल्का पटवारी कार्य स्थल पर पहुंच जायजा […]

You May Like