
जबलपुर। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर नगर निगम द्वारा संभागवार एवं वार्डवार वसूली अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जिन करदाताओं के द्वारा बार-बार सूचना देने के बाद भी बकाया करों की राशि जमा नहीं की जा रही है, उन सभी करदाताओं के विरूद्ध कुर्की की कार्रवाई की जा रही है। कुर्क सम्पत्तियों को अवधि के बाद वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए नीलाम करने की कार्रवाई भी की जायेगी। संभागों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर निगम की राजस्व टीम ने संभाग स्तरीय सदस्यों के सहयोग से बल्देवबाग और भानतलैया संभागों में प्रभावी कार्यवाही की। जिसमें संभाग क्रमांक 5 बल्देवबाग में सहिदाने करबला इमाम हुसैन मुतवल्ली गुलाम अहमद हुसैन मार्केट कमानिया गेट पर 1 लाख 5 हजार 7 सौ 23, सम्पत्ति कर की राशि जमा नहीं करने पर 10 दुकानों पर तालाबंदी की कार्यवाही की गई एवं कृष्ण तिवारी पर 65 हजार 7 सौ 23, विवेक जैन पर 15 हजार, तामिया पर 25 हजार रूपये एवं जफरूदीन, से कार्यवाही के समय राशि वसूल की गई ।
इसी प्रकार संभाग क्रमांक 8 भानतलैया अंतर्गत खेरमाई वार्ड में वसूली अभियान चलाया गया, जिसमें रघुवीर प्रसाद पर 1 लाख 40 हजार 9 सौ 11 रूपये, कामता अग्रवाल पर 4 लाख 46 हजार 2 सौ 21 रूपये, धनुषधारी मंदिर पर 59 हजार 3 सौ 83, मुरारी लाल पर 35 हजार 6 सौ 53, इस्माइल खान पर 39 हजार 4 सौ 94, कुंवर लाल पर 1 लाख 93 हजार 9 सौ 87, अ. कुद्दूस पर 1 लाख 2 हजार 15, संतोष पर 2 लाख 11 हजार 8 सौ 69, सुषमा पर 1 लाख 53 हजार 3 सौ 57 एवं पार्वती पर 83 हजार 6 सौ 47, केशरवानी पंच प्रदर्शन समाज पर 2 लाख 25 हजार 9 सौ 14, सेकेण्डरी अनवर इस्लामिया पर 2 लाख 75 हजार 4 सौ 25, जगदीश स्वामी ट्रस्ट पर 2 लाख 70 लाख 3 सौ 50 रूपये बकाया होने पर कुर्की की कार्रवाई की गयी। कार्यवाही के समय संभागीय अधिकारी अनुपम शुक्ला, महेन्द्र पाल सिंह उइके, राजस्व निरीक्षक देवनाथ राठौर, टी.सी. अरविंद सिंह, अफजाल अजीम, संदीप साहू, रामेश्वर दुबे, गुलाम अंबिया, ठाकुर प्रसाद, उमेश राजपूत, विजय सहित राजस्व टीम मौजूद रही।
