मालवीय नगर अग्निकांड: साकेत की अदालत ने गेस्ट हाउस मालिक और अकाउंटेंट को न्यायिक हिरासत में भेजा

नयी दिल्ली, 10 जून (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी के मालवीय नगर के गेस्ट हाउस में लगी भीषण आग के मामले में साकेत की एक अदालत ने बुधवार को फ्लोरिश स्टे गेस्ट हाउस के मालिक लवकेश बजाज और अकाउंटेंट जय मिश्रा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस गेस्ट हाउस में लगी भीषण आग में 22 लोगों की मौत हो गयी थी।

दिल्ली पुलिस ने मामले की सुनवाई के दौरान अदालत को सूचित किया कि अग्निकांड की जांच के लिये दोनों आरोपियों का आमना-सामना कराना जरूरी था। पुलिस के अनुसार, तथ्यों को सत्यापित करने और मामले में उनकी संबंधित भूमिकाओं की जांच करने और उनसे पूछताछ करने के लिये ऐसा करने की आवश्यकता थी। जांच एजेंसी ने अदालत से यह भी कहा कि यदि जांच के दौरान जरूरत पड़ी, तो वह आरोपियों की और पुलिस हिरासत की मांग कर सकती है।

दिल्ली पुलिस गेस्ट हाउस में लगी भीषण आग की घटना की जांच कर रही है और उन परिस्थितियों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की गंभीरता से पड़ताल कर ही है, जिनकी वजह से यह आग लगी थी। पुलिस ने इस घटना के संबंध में अब तक तीन लोगों – लवकेश बजाज, अकाउंटेंट जय मिश्रा और गेस्ट हाउस में काम करने वाले रसोइये केशव नेगी को गिरफ्तार किया है।

 

Next Post

ग्राम विनायका में बोरिंग से पानी भरने पर विवाद

Wed Jun 10 , 2026
उज्जैन। पानी भरने के विवाद में पड़ोसियों ने अधेड़ व्यक्ति के साथ बुरी तरह मारपीट की। घटना में घायल को डॉक्टर ने 17 टांके लगाए।भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम विनायका में रहने वाला अशोक पिता भेरु सिंह 49 साल गांव के सरकारी होल पर पानी भरने गया था। इस दौरान […]

You May Like