नलों में नहीं आ रहा पर्याप्त पानी, रहवासी परेशान

मामला वार्ड 54 की भील कॉलोनी का
इंदौर: शहरभर में पानी की लाइन डाली जा चुकी है और कहीं कार्य प्रगति पर है. नगर निगम अधिकारी लाईन बिछने की जिम्मेदारी पूरी करने के बाद नदारद हो जाते है. फिर चाहे उस लाईन से पानी दूषित आता रहे या फिर लोगों को लाईन से पानी नहीं मिलता हो.निगम अधिकारियों की ऐसी ही एक लापरवाही वार्ड क्रमांक 54 में सामने आई है. इस वार्ड के अंतर्गत मूसाखेड़ी क्षेत्र आता है. वार्ड के भील कॉलोनी में पिछले कुछ वर्षो से पानी की किल्लत बनी हुई जिससे वार्डवासी परेशानी उठा रहे है.

बताया जाता है कि नर्मदा पानी की लाईन क्षेत्र में बिछी हुई है. इस लाइन से घरों में नल कनेक्शन भी किए हुए हैं लेकिन इन नलों से पानी का प्रेशर इतना कम आता है कि लोगों ने अपने घरों से तीन फीट नीचे नलों की लाइन डाल रखी है. बावजूद इसके नल में कटोरी या ग्लास से पानी भर बाल्टी को भरा जाता है. इतना ही नहीं कुछ ही देर में पानी की सप्लाय बंद हो जाती है और लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता. क्षेत्र में घूम कर यह भी देखने में आया है कि पानी के लिए नई लाइन डाली जा रही है जबकि पहले निगम अधिकारियों को नर्मदा लाइन की समस्या को दूर करनी चाहिए न कि नई लाइन डाल कर पैसा व्यर्थ करना चाहिए.

इनका कहना है
छोटा बर्तन से नल से पानी लेकर बड़ा बर्तन भरना पड़ता है. तभी हमें पानी मिल पाता है. पानी का प्रेशर इतना नहीं है कि हम से पानी भर सकें जो पानी मिला सो मिला.
– सकुन बाई
हमारे क्षेत्र में पानी की किल्लत है. जब पानी नहीं मिलता तो इधर-उधर जाना पड़ता है. कभी-कभी तो मूसाखेड़ी चौराहे जाकर पानी लाते हैं. अब गर्मी बढ़ रही है. समस्यां और बढ़ जाएगी.
– लक्ष्मी बाई
सभी के यहां यही समस्यां बनी हुई है, जितनी देर जो पानी नलों से दिया जाता है उससे पूर्ति नहीं हो जाती है. ऊपर से पानी का बिल मांगते है लेकिन पानी तो बराबर दें.
– सोनू पारगी

जल्द पूरा होगा सुधार कार्य
पूर्व में एलएनटी द्वारा लाइन डाली गई थी. पड़ताल के दौरान उसमें जगह-जगह लाइन चोक पाई गई. मेरे द्वारा प्रयास करते हुए इस पूरी लाइन को चेक करवाते हुए लाइन सुधारीकरण चालू किया गया. अधिकांश गलियों में यह सुधार हो चुका है. बहुत जल्दी पूरी बस्ती में यह कार्य पूरा हो जाएगा, जिससे सभी को पर्याप्त पानी मिल सकेगा.
– महेश बसवाल पार्षद

Next Post

शादी के नाम पर 7.5 लाख की ठगी

Wed Feb 12 , 2025
पीड़िता को दी जान से मारने की धमकी इंदौर:लसूड़िया थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक महिला से 7.5 लाख रुपए हड़पने का मामला सामने आया है. आरोपियों ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत पीड़िता को धोखे में रखकर ठगी की और जब उसने अपने पैसे वापस मांगने की कोशिश […]

You May Like